Face Reading: अपने कान से जानें अपना भविष्य जानिए क्या लिखा है सामुद्रिक शास्त्र में
shape of your ear reveals your personality
आचार्य रौशन कुमार (सत्यमेधा एस्ट्रो रिसर्च)
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हस्त रेखा या चेहरे के विश्लेषण से किसी का भी भविष्य या व्यक्तित्व जानना तो आज के समय में आसान है ही लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता है कि समुद्र मंथन से उत्पन्न शास्त्र सामुद्रिक शास्त्र में कान के जरिए भी लोगों की व्यक्तित्व पर्सनालिटी के बारे में जाना जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति के कान सुंदर और नाजुक हैं तो उस व्यक्ति के चेहरे में की सुंदरता और बढ़ जाती है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के कान में देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। सत्यमेधा एस्ट्रो रिसर्च में इसे बड़े वैज्ञानिक तरीके एनालिसिस किया जाता है। आईये जानते है की कैसे कान के जरिए हम व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र और रोग को जान सकते है।
बहुत मोटे कान नेतृत्व करने वाले का सूचक होता है। ऐसे लोगो के पास पावर होती हैं।
लंबे कान वाले का चरित्र कैसा होता है
बड़े कान वाले लोग बड़े ही बुद्धिमान और व्यवहार कुशल होते हैं। साथ ही अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं और अपनी ईमानदारी की वजह से ही समाज में इनकी एक अलग पहचान बनती है। अपनी बात को दूसरों के सामने कैसे प्रेजेंट करना है, ये इन लोगों को बड़े ही अच्छे तरीके से आता है।
छोटे कान वाले होते हैं स्वस्थ्य और रोमैंटिक
अब बात करते है की जिन लोगों के कान सामान्य आकार से छोटे होते हैं, ऐसे लोग शक्तिशाली होते हैं और सेहतमंद होते हैं। इन लोगों को पर भरोसा किया जा सकता है। छोटे कान वाले लोग अच्छे व्यापारी भी होते हैं और व्यापार में अच्छा पैसा कमाते हैं। इन लोगों को यात्रा करना पसंद होता है। यह अपने मूड के अनुसार ज्यादा रोमैंटिक होते है।
चौड़े कान वाले ऐश्वैर्य से जीते है
फेस रीडिंग में ऐसा देखा गया है की चौड़े कान वाले लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। कम मेहनत में ही सफलता मिल जाती है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। परोपकार के कार्यों में इनकी अधिक रुचि होती है। मंत्र सिद्धि और मंत्र जाप से इनकी शक्क्ति दुगनी बढ़ जाती है।
यदि कान उभरे हुए हों तथा कान की नोंक सुडौल तथा बड़ी हो तो वह सौभाग्यशाली होता है। ऐसे वैक्ति जीवन में सफल होते हैं।
- यदि कान जन्म से ही लम्बे हों तो वह सुखी व्यक्ति होता है।
- जिसके कान मोठे हों वह कोमल स्वभाव का होता है।
- जिसके कान छोटे-छोटे हों वह बुद्धिमान तेज और चालक होता है।
- शंख के समान कान वाला व्यक्ति मिलिट्री, प्रशासनिक विभाग में ऊंचे पद पर पहुंचता है।
- चपटे कानों वाला व्यक्ति भोगी होता है। ऐसे इंसान जीवन को भोगते हैं,और इस जन्म में इनको मुक्ति नहीं मिलती हैं।
- बड़े-बड़े रोम युक्त कान दीर्घायु को स्पष्ट करते हैं।
- बहुत मोटे कान नेतृत्व करने वाले का सूचक होता है। ऐसे लोगो के पास पावर होती हैं।
- अत्यन्त छोटे कान वाला व्यक्ति कंजूस और तेज होता है।
- सूखे हुए कान दरिद्रता और बीमारी की निशानी है।
- लम्बे और फैले हुए कान क्रूर व्यक्ति का परिचय देते हैं।
- बड़े कान वाला व्यक्ति पूजनीय और देवताई गुण वाले होते हैं।
- चिकनाई रहित कान कमजोरी का सूचक है।
- स्त्रियों के कानों पर केस होना विषवापन का’ सूचक है।
- स्त्री के कान लम्बे हों तो अच्छे होते हैं। ऐसी स्त्रियों को राजकीय भी लाभ मिलता हैं।
पराक्रम मीडिया डिसक्लेमर/Disclaimer
‘पराक्रम मीडिया एडिटोरियल टीम’ अपने पाठक और वेब पोर्टल यूजर को आगाह करता है की इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सही सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इस पर प्रयोग करने से पहले किसी अनुभवी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लेवें। ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे प्राइवेसी पॉलिसी Privacy Policy को पढ़ सकते है।