Hakini Shakti सर्वकार्य सिद्धि और जादुई तरीके से बढ़ जाती है मानसिक शक्ति
Hakini Shakti mantra sadhana fullfil all wishes and increases mental strength magically
स्रोत – सत्यमेधा मंत्र चिकित्सा
हकीनी देवी शक्ति क्या है What is Hakini Devi Shakti
वैदिक तंत्र विद्या के अनुसार हकीनी का अर्थ है ‘जादुई’ मैजिकल या ‘अलौकिक शक्ति’। जबकि शक्ति शब्द का मतलब है ‘ऊर्जा’ एनर्जी या ‘सामर्थ्य’। इन अर्थों में हकीनी शक्ति का मतलब है एक ऐसी अलौकिक शक्ति जो व्यक्ति को असाधारण क्षमताएं और शक्ति प्रदान कर सकती है।
हकीनी शक्ति एक जटिल और शक्तिशाली अवधारणा है। यह हिंदू धर्म और तांत्रिक परंपराओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हकीनी शक्ति को समझने से हमें ब्रह्मांड और हमारे स्वयं के अस्तित्व के बारे में गहराई से समझने में मदद मिल सकती है।
हकीनी शक्ति का अर्थ Meaning of Hakini Shakti
कार्य कारण सिद्धांत के व्याकरण के अनुसार हकीन शब्द का अर्थ है ‘अधिकार’ सत्ता , शासन या ‘शासन करना’। जबकि शक्ति का अर्थ है ‘दैवीय स्रोत शक्ति’, ‘ऊर्जा’ या ‘सामर्थ्य’ या औकात। सरल अर्थों में हकीनी शक्ति का मतलब है ‘शासन करने की शक्ति’ या ‘अधिकार की शक्ति’। यह वह शक्ति है जो ब्रह्मांड को नियंत्रित करती है और सभी प्राणियों को प्रभावित करती है।
हकीनी शक्ति को जादुई शक्ति क्यों कहते है Why is Hakini Shakti called magical power
- क्योकि इसके साधना से असाध्य कार्य को भी पूरा किया जा सकता है। यह पॉवरफुल मंत्र और ईष्ट देव दर्शन और साक्षात्कार आसानी से हो जाता है। साधना के माध्यम से, साधक इस शक्ति को नियंत्रित करना और उसका उपयोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है।
- क्योंकि हाकिनी शक्ति उपासना से शिव शक्ति दोनों को प्रसन्न किया जा सकता है। ग्रहों के प्रतिकूलता से बचा जा सकता है।
- क्योकि तंत्र शास्त्र के अनुसार हकीनी शक्ति का उपयोग विभिन्न प्रकार के सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। और उन सिद्धियों से जनमानस का कल्याण किया जाता है।
हकीनी शक्ति और देवी
हाकिनी शक्ति की कुल तीन दैवीय शक्तियों से जुड़ कर बनी है। जैसे
कालिका शक्ति: कालिका एक भयानक रूप में देवी हैं जो समय और मृत्यु को नियंत्रित करती हैं। यह जीव के कर्म और संस्कार को भी नियंत्रित करती है। आदमी के जीवन में जो काम बरबस हो जाता है ऐसा कार्य का सञ्चालन कालिका शक्ति ही करती है।
चंडी शक्ति: यह चंडी शक्ति एक शक्तिशाली योद्धा देवी हैं जो बुराई का नाश करती हैं। और अच्छे विचार या कर्म की ओर जीव को प्रोत्साहित करती है।
तारिका शक्ति: तारिका एक आकाश देवी हैं जो सितारों और ग्रहों को नियंत्रित करती हैं। इनके प्रभाव में पुरे ग्रह नक्षत्र और आकाशीय राक्षसीय शक्ति आती है।
साधकों के लिए वरदान है हकिनी शक्ति और हाकिनी मुद्रा Hakini Shakti and Hakini Mudra are a boon for seekers
अजना चक्र की हकीनी शक्ति ऊर्जा को सक्रिय और संतुलित करना कल्पना, दिव्यदृष्टि, अंतर्ज्ञान और आंतरिक ज्ञान से जुड़ा है। यह चक्र योगी को आत्म-साक्षात्कार और आध्यात्मिक समझ की ओर ले जाता है।
योग, ध्यान और मंत्र जाप के माध्यम से, योगी मूलाधार (मूल) चक्र से रीढ़ की हड्डी के साथ ऊपर की ओर जीवन शक्ति ऊर्जा को निर्देशित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इस बिंदु पर, इड़ा नाड़ी (स्त्री ऊर्जा चैनल) और पिंगला नाड़ी (पुरुष ऊर्जा चैनल) सुषुम्ना नामक केंद्रीय ऊर्जा चैनल से मिलती हैं। शक्ति की स्त्री ऊर्जा और शिव की पुरुष ऊर्जा आज्ञा चक्र में विलीन हो जाती है, जिससे द्वैत समाप्त हो जाता है।
हकीनी देवी का महत्व benefits of hakini mantra
- इससे तीसरी आँख जल्दी सक्रीय होती है। इस देवी को अक्सर तीसरी आँख के रूप में दर्शाया जाता है, क्योकि यह तीसरी आँख की देवी है। जो हमारे आध्यात्मिक विकास और ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक है। इससे हम लोगो के दिमांग और विचार पढ़ सकते है।
- इससे अंतर्ज्ञान और अंतर्दृष्टि का तेज़ी से विकास होता है। सभी प्रकार की मेमोरी स्मरण शक्ति जादुई तरीके से बढ़ता है।हाकिनी अंतर्ज्ञान और अंतर्दृष्टि की देवी मानी जाती हैं, जो हमें जीवन के गहरे अर्थ को समझने में मदद करती हैं।
- यह दुर्बल मानसिक शक्ति या इच्छा शक्ति प्रबल और मजबूत करती है। हकीनी देवी को मानसिक शक्तियों, जैसे कि दूरदर्शिता और मनोदशा को नियंत्रित करने की शक्ति से भी जोड़ा जाता है।
- सभी सात योगिनी शक्तियों में से इन्हे एक शक्ति के रूप में मन जाता जाता है, हकीनी देवी शक्ति अज्ना चक्र या आज्ञा चक्र या थर्ड आई से जुड़ी हुई हैं।
- तीक्ष्ण मन्त्र विद्या के अनुसार हाकिनी मंत्र साधना एक शक्तिशाली मंत्र साधना है। विषेशतः इसे थर्ड आई यानी आज्ञा चक्र के जागरण के लिए और सर्वकार्य सिद्धि के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस मंत्र के द्वारा मानसिक शक्तियों का विकास तेज़ी से होता है। इस साधना से मानसिक शारीरक और आध्यात्मिक प्रगति के लिए किया जाता है।
कैसे शुरू करें हाकिनी मंत्र साधना hakini mantra sadhana
शुक्लपक्ष या कृष्णपक्ष के बुधवार और शनिवार के रात्रि 9 बजे संकल्प लें। और प्रतिदिन सुबह शाम कम से कम 1 माला रीढ़ सीधा करके प्राणायाम के बाद 15 मिनट जप करें।
संकल्प के साथ विनियोग करें
ॐ अस्य हाकिनी मंत्रस्य महर्षि ब्रह्मा छन्दः गायत्री देवता हाकिनी मम सर्व कार्य साधय साधय विनियोगः
जप करने का मन्त्र
“ॐ ह्रीं क्रीं हाकिनेश्वरि मम कार्य सिध्य सिध्य हूँ ॐ”
हाकिनी शक्ति के आध्यात्मिक और पारलौकिक लाभ Spiritual and transcendental benefits of Hakini Shakti
यह हाकिनी देवी हिंदू धर्म और तांत्रिक परंपराओं में ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस देवी को एक शक्तिशाली, रहस्यमय और कभी-कभी भयानक शक्ति के रूप में जाना जाता है। यह शक्ति देवी के विभिन्न रूपों से जुड़ी हुई है और इसका उपयोग साधना और आध्यात्मिक विकास के लिए किया जाता है।तंत्र साधना और सर्वकार्य सिद्धि के लिए हाकिनी देवी शक्ति की साधना बहुत लाभकारी और जल्दी लाभ देने वाली है।
रहस्यमयी हकीनी शक्ति Mysterious Hakini Shakti
- यह शक्ति असीमित है। यह हकीनी शक्ति इसलिए असीमित है क्योकि इसे किसी भी रूप में प्रकट किया जा सकता है। और उसकी साधना भी किया जा सकता है।
- यह शक्ति रहस्यमय है। हाकिनी शक्ति इसलिए रहस्यमयी शक्ति है क्योकि इसे पूरी तरह से समझना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।
- यह प्रबल शक्तिशाली है। यह एक अत्यंत शक्तिशाली शक्ति है जो सृष्टि का सृजन और विनाश दोनों करने में सक्षम है।
- यह दोहरी प्रकृति की शक्ति है। हकीनी शक्ति की दोहरी प्रकृति होती है – एक सृजनहार और दूसरी विनाशक। समय समय पर जैसा आवश्यक होता है वैसा यह शक्ति प्रकृति में शांति या उपद्रव दोनों करती है। कोविड जैसी वैश्विक महामारी इसी शक्ति से संभव है।
डिस्क्लेमर / सावधानियां
पराक्रम मीडिया के रीडर / यूजर / पाठकगण को सलाह है कि हकीनी शक्ति का उपयोग अत्यंत सावधानी के साथ करें। किसी योग्य अनुभवी दैवज्ञ और एक्सपर्ट से परामर्श लेकर अपने ऊर्जा का परिक्षण करा कर सही मार्गदर्शन में साधना शुरू करें। अगर इसका गलत उपयोग किया गया तो यह विनाशकारी हो सकता है। इसलिए, हकीनी शक्ति का उपयोग करने से पहले किसी योग्य गुरु से मार्गदर्शन लेना आवश्यक है। सत्यमेधा डिवाइन मैडिटेशन के द्वारा सम्यक मार्गदर्शन दिया जाता है। ईच्छुक साधक संपर्क कर सकते है।
पराक्रम मीडिया डिसक्लेमर/Disclaimer
‘पराक्रम मीडिया एडिटोरियल टीम’ अपने पाठक और वेब पोर्टल यूजर को आगाह करता है की इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सही सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इस पर प्रयोग करने से पहले किसी अनुभवी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लेवें। ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे प्राइवेसी पॉलिसी Privacy Policy को पढ़ सकते है।